Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बहन द्वारा भाई-भाभी पर मारपीट करने और पैसे छीन ले जाने की रिपोर्ट दी है। घटना नोखा क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में महिला ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि 5 जनवरी को उसका भाई उसके घर आया और उसके साथ मारपीट की। जिसके कारण उसे चोट लगी लेकिन अपना भाई होने के कारण वह किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहती थी। इसका फायदा उठाकर 7 जनवरी को सुबह 8 बजे अपने घर में चूल्हे पर चाय बना रही थी।


उसे दौरान उसका भाई भाभी अन्य लोग आए और इन सभी ने मिलकर उसके साथ झगड़ा करके मारपीट की। मारपीट के कारण प्रार्थिया गश खाकर गिर गई तो उसके पास से आरोपी 10 हजार निकाल कर ले गए तथा महिला का नाक का पहना गहना भी गुम हो गया। रिपोर्ट में बताया कि ये सभी काफी समय से उसको परेशान करते हैं। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है।


