Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 25 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा क्षेत्र की है। जहां पर 25 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान था और इसी तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। मृतक का शव नोखा की जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।




