ऑटो में सवार महिला के पर्स से 78 हजार रूपए पार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑटो में बैठी महिला के पर्स से हजारों रूपए चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सादुलगंज निवासी वनिता पत्नी अनिल कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 मार्च की सुबह करीब पौने बारह बजे के आसपास गंगानगर सर्किल की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह टैक्सी में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम डेयरी बूथ के पास एक महिला ने ऑटो को रूकवाया। जिसके बाद महिला दो बच्चियो के साथ ऑटो में बैठ गयी। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पास पर्स में 78 हजार रूपए थे। रास्ते में दूसरी महिला ने उसके पर्स पर अपना पर्स रख दिया। प्रार्थिया ने बताया कि जब वह ऑटो से उतरी और किराया दिया तो ऑटो चला गया। जिसके पर्र्स संभाला तो उसके से रूपए गायब मिले। प्रार्थिया ने अंदेशा जताया कि उसी महिला ने उसके पैसे चुराए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!