543 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, फिजूलखर्ची और पुरानी रूढिय़ों को छोड़ शिक्षा और स्वास्थ्य पर दें ध्यान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुम्हार समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आज रविन्द्र रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में 543 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है और समाज की प्रतिभाएं ही समाज की असली पूंजी है। मेघवाल शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और आधुनिक शिक्षा के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। साथ ही कहा कि संस्कारित समाज का निर्माण करना हम सब की जिम्मेदारी है।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, चम्पा लाल गेधर, त्रिलोक चंद गेधर, किशन सँवाल ने विचार व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कुम्हार समाज की प्रगति और एकजुटता की सराहना की।

कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं संरक्षक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि फिजूलखर्ची और पुरानी रूढिय़ों को छोड़कर हमें अपना ध्यान बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित करना चाहिए।

कुम्हार महासभा जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में कुम्हार समाज की 543 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं, खेल जगत में नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों और नवनियुक्त सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के आखिर में कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं संरक्षक एडवोकेट अशोक प्रजापत और जिला अध्यक्ष Ÿत्रिलोक चंद गेधर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन स्थानीय प्रतिनिधियों और समाज के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आईएएस देव किशन गेधर, आरपीएस अनिल प्रजापत, सीओ सिटी अनुज डाल, सीआई इंद्र कुमार मारवाल, सविता डाल, महिला थाना अधिकारी विशु वर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश वर्मा, अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र गेधर, डॉ बजरंग टाक, डॉ अशोक सोखल, रोशन लाल तलफिय़ार, डॉ राज कुमार कुमावत, सत्यनारायण खटोड, भारत भूटिया,अनीता देवी कोलायत संस्थान अध्यक्ष नेनूराम गेधर, माना राम मंगलाव,

भंवर लाल नागा,सुरपुरा सरपंच प्रतिनिधि बनवारी सोखल, कानासर ढाणी सरपंच भगवान राम चांदोरा,सरपंच बाधनू मालाराम नागा, गजनेर सरपंच प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश गेधर, गोविंदसर सरपंच सताराम लखेसर, सूरधना सरपंच प्रतिनिधि श्रवण कुमार मंगलाव, जिला परिषद सदस्य इंदिरा देवी, पुरखाराम गेदर,पंचायत समिति सदस्य किशोर संवाल, पार्षद माणकलाल माहार, पार्षद सुनील गेधर, पार्षद गोपाल प्रजापत समेत बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!