4 दिनों की हुई छुट्टियां, अब 12 को खुलेंगे बीकानेर में स्कूल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कड़कडा़ती सर्दी के चलते बीकानेर कलक्टर ने देर से ही सही लेकिन बच्चों की परेशानी को समझा और छुट्टियां घोषित कर दी है। ऐसे में अब 8वीं तक के बच्चों को अब चार दिनों के बाद ही स्कूल जाना होगा। 8 से 10 तक कलक्टर ने सर्दी के चलते छुट्टियों की घोषणा की है। वहीं 11 को रविवार है। ऐसे में 12 को सोमवार को स्कूल खुलेगी। वहीं 8 से 10 तक 8वीं के बच्चों को स्कूल बुलाने की शिकायत मिलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियत के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें कि आज 7 जनवरी को कलक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 8 से 10 जनवरी तक अवकाश के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक समय प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

 

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के परिपेक्ष्य में जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों, सीबीएसी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में कक्षा 8 तक पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए अवकाश किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा। विद्यालयों के कार्मिक, शिक्षक शाला समयानुसार उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!