Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिले में लगातार बनी शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजऱ रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बीकानेर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।


आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल विद्यार्थियों पर ही लागू रहेगा। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं 8 से 10 जनवरी तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य कार्मिक विद्यालय समय अनुसार उपस्थित रहेंगे।
जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों में भी इस आदेश की पालना करवाई जाएगी।



