Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानसिक तनाव के चलते युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदासर में 3 फरवरी 2026 की है। इस सम्बंध में उदासर निवासी ओमसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई दलीप ङ्क्षसह जो कि मानसिक रूप से परेशान था। परिवादी ने बताया कि मानसिक रूप से परेशानी के चलते उसके भाई ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




