राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थों के ख़िलाफ़ बीकानेर आईजी और एसपी के निर्देशों पर लगाकर एक्शन जारी है। इसी के चलते देशनोक पुलिस टीम ने थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में कारवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 29-30 की रात को तीन युवकों को पकड़ा।जिनके पास से अवैध एमडी जब्त की गई है। पुलिस टीम ने बजरंग, रविंद्र और रामगोपाल के पास से 8 ग्राम 28 मिलीग्राम अवैध एमडी जब्त की। पुलिस ने तीनो के ख़िलाफ़ एनडीपीएस के तहत मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले की जाँच पांचू SHO राजीव रॉयल को दी गई है।




