डॉक्टरों और अधिकारियों को दिया निमंत्रण, 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ को लेकर लोगों में उत्साह


राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर।
साध्वी ऋतंभरा की बीकानेर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए गुरुवार को दो दर्जन लोगों को निमंत्रण दिया गया। शहर में 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाले 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ में यजमान बनने के लिए लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। महायज्ञ में यजमान बनने को लेकर अब तक करीब चार दर्जन से अधिक लोगों ने अपना नाम लिखवाया है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर 51 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया गुरुवार को डॉक्टर जितेंद्र फलोदिया, डॉक्टर आशीष जोशी, अंग्रेजी सर किशोर सर, कोष कार्यालय, बीकानेर के कोषाधिकारी धीरज जोशी, एडीशनल एसपी पवन भदौरिया, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य को पीले चावलों का कलश और श्रीमद्भागवत गीता, दुपट्टा और शाल भेंटकर निमंत्रण दिया।

निमंत्रण देने वालों में अनिल सोनी (झूमर सा), समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कन्हैयालाल राठी, सुशील कुमार यादव, गजेंद्र राठौड़ और डॉ नरेश गोयल ने डॉक्टरों और अधिकारियों को धार्मिक आयोजन का निमंत्रण दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!