पिकअप पलटने से 12 वर्षीय बालक की मौत-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपनी माँ के साथ जा रहे 12 वर्षीय बालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बाड़ेला कच्चे रास्ते की है। जहां पर दर्दनाक हादसे मेंं 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बालक गजानंद अपनी माँ के साथ पिकअप गाड़ी में बैठा था।

 

अचानक से पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी और गाड़ी के नीचे दबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल गाडी़ के पलटने के कारणो के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!