कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का निधन-Bikaner Divsion

Bikaner Divsion राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कद्दावर नेता और पूर्व विधायक को बीती रात को निधन हो गया। राजस्थान की वामपंथी राजनीति और किसान-मजदूर आंदोलनों का बड़ा चेहरा रहे माकपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का 23 फरवरी की रात निधन हो गया। 94 वर्षीय बेनीवाल ने श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में रात अंतिम सांस ली। वे तीन दिन पहले हीमोग्लोबिन की कमी के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

 

ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद उन्हें हैवी निमोनिया हो गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे पैतृक गांव 8 एलएनपी में किया जाएगा। जनसंघर्षों से निकले इस जननेता का राजनीतिक सफर छह दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहा। किसानों-मजदूरों लिए आंदोलन कर दो बार सरकारों को निर्णय बदलकर झुकने पर मजबूर कर दिया था। संगरिया से बेनीवाल विधायक भी रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!