Bikaner Divsion राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देवर द्वारा सग्गी भाभी को चलती ट्रेन से धक्का देने की खबर सामने आयी है। लहुलुहान हालात में महिला रेलवे पटरियों के पास मिली। खबर श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर महिला अपने देवर के साथ श्रीगंगानगर से अंबाला की और जा रही थी। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर में रेल की पटरियों के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार- देवनगर के पास पटरियों पर महिला को देख लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद जब महिला को होश आया, तो उसने अपनी पहचान कुसुम के रूप में बताई। महिला ने बताया वह सूरतगढ़ के पास एक ईंट भट्टे पर रहती है। वह अपने देवर सोनू के साथ ट्रेन में सवार होकर श्रीगंगानगर से अंबाला जा रही थी। देवनगर के पास पहुंचते ही सोनू ने उसे अचानक चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।



