बीकानेर ने रचा इतिहास,लगातार तीसरे वर्ष लहराया एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा,देखें फोटो और वीडियो

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। जिसके चलते हर और देशभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर कोई तिरंगे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए भारत माता की जय लिख रहा है। इसी कड़ी में आज बीकानेर में लगातार तीसरे वर्ष एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा लहराया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर व देहात के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ स्कूली बच्चे भी मौजूद रहें। एक किलोमीटर लम्बे तिरंगे का शुभारंभ आईजी ओमप्रकाश पासवास,राष्ट्रीय संत सरजुदास जी महाराज,यूआईटी के पूर्व चैयरमैन महावीर रांका,भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,जालम ङ्क्षसह भाटी ने किया। पुरे रास्ते में हर कोई अपने हाथाों से तिरंगे को आगे बढ़ाते हुए दिखा।

वहीं दूसरी और मास्टर नानू ने देशभक्ति गीतों का समा बाधा। पुरे आयोजन में युवा मोर्चा की टीम सक्रिय रहीं और व्यवस्था बनाने में सहयोग करती रहीं। एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा लहराने के बाद राष्ट्रगान किया गया।
इस सम्बंध में युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया गया। जो कि कोटगेट से दाऊजी मंदिर तक हुआ। व्यास ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाता है। सर्वप्रथम एमएम ग्राउण्ड से सारण पेट्रोल पंप तक लहराया गया। वहीं दूसरे वर्ष गंगाशहर क्षेत्र में लहराया गया।

इस सम्बंध में देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि राजस्थान का सबसे बड़ा तिरंगा लहराने का शौभाग्य बीकानेर की धरा को लगातार तीसरे वर्ष मिला है। आशा है कि लगातार यह आयोजन चले और यह कारवां यूहीं बढ़ता रहें। इस दौरान कारगिल युद्ध की लड़ाई में शामिल कुलदीप गौतम भी मौजूद रहें। गौतम ने जोशीले नारों से हौसला अफजाई की। गौतम ने कहा कि देश के लिए छोटे से छोटा कार्य करने वाला भी हमारी ही तरह है।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय,सांगीलाल गहलोत,युवा मोर्चा के गोविंद सारस्वत,शशि गहलोत,ऋषि पारीक,भव्य भाटी,प्रदीप सारस्वत,दाऊ लहरी,विक्रम ङ्क्षसह राजपुरोहित,पार्षद सुधा आचार्य,मनोज पारीक,प्रणव भोजक,गजेन्द्र ङ्क्षसह भाटी,जेठमल नाहटा सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!