बीकानेर भाजपा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष,इन्हें मिली जिम्मेवारी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर भाजपा ने 09 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। देर रात को प्रभारी दशरथ सिंह ने यह घोषणा की है। बीकानेर शहर के 10 में से 9 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। जिसमें मंडल अध्यक्षों के लिए तय किए गए नियमों का भी ध्यान रखा गया है। भाजपा ने जस्सुसर मंडल के लिए संघनिष्ठ दिनेश चौहान अध्यक्ष बनाया है। वहीं गोपेश्वर बस्ती में प्रेम गहलोत,पुराना शहर मंडल में आशा आचार्य,नयाशहर विशाल गोलछा,मुक्ताप्रसाद कपिल शर्मा,लालगढ़ धर्मपाल डूडी,जूनागढ़ में देवरूप सिंह शेखावत,शिवबॉडी में अभय पारीक,रानी बाजार में मुकेश सैनी को अध्यक्ष बनाया गया है। गंगाशहर मंडल में मंडल अध्यक्ष की घोषणा को रोक दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!