Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस ने एसपी कावेन्द्र सागर के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की है। पुलिस टीम ने सड़क पर चलते हुए व्यक्ति को रोककर उसे पूछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी।


तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के कट्टे में उसके पास से अवैध गांजा मिला। पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नारायण वर्मन नाम के युवक के पास से 14 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और आगे कहां सप्लाई होनी थी।



