राजस्थन 1st न्यूज,बीकानेर। भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने दिल्ली पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने दिल्ली की ओर मिसाइल छोड़ी थी, लेकिन हमारे सुरक्षाबलों की सतर्कता और तत्परता ने इस हमले को नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान ने देश की राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश की है। पाक की तरफ से एक मिसाइल दागी गई थी, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे हरियाणा के सिरसा में ही नष्ट कर दिया।
सिरसा के ऊपर लॉन्ग रेंज मिसाइल को इंटरसेप्ट कर के न्यूट्रलाइज कर दिया गया है। सीमा के पार पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन से हमले किए थे।



