राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस क्वार्टर में सिपाही का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित पुलिस क्वार्टरों मेंं सिपाही उम्मेद का शव मिला है। इस सम्बंध में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि पुलिस क्वार्टरों में सिपाही का शव मिला है। जो कि बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात था। चारण ने बताया कि सिपाही उम्मेद चुरू का रहने वाला है। यहां पर वो फिलहाल अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल उम्मेद की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
