Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिश्ते में लगने वाले तीन नााबलिग भाईयों के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कितासर के पास स्थित गांव आलसर की है। जहां पर एक ही परिवार के तीन बच्चे अचानक से गायब हो गए। जिससे आसपास के लोगों में चिंता हो गयी और ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों बच्चों की उम्र 13-14 साल की है। जो कि बुधवार सुबह घर से निकले थे लेकिन उसके बाद से कोई जानकारी नहंी मिल पायी है। परिजनों का बुरा हाल हो गया और परेशान है।



लगातार स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चों का पता नहीं चल पाया है। आलसर निवासी चाचा-ताऊ के भाई 13 वर्षीय रामकिशन, 14 वर्षीय मुकेश एवं 14 वर्षीय लालाराम है जो कि लापता हुए है। परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि बच्चों के बारे में किसी को भी कोई सूचना मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 6376281184 या 8302429729 पर संपर्क करें।


