राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर की है। जहां पर दो पक्षा आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो और से पत्थर और लाठियां चली। जानकारी के अनुसार नशा तस्करों को रोकने के चक्कर में यह विवाद हुआ। जिसमें करीब एक दर्जन लोगों के चोटें आयी है। जिनमें तीन के गंभीर चोटें आयी। जिन्हें श्रीगंगानगर रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
