राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज देर शाम को हथियारबंद जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च सादुल सिंह सर्किल,केईएम रोड़,कोटगेट होते हुए शहर के मुख्य मार्गो पर निकाला गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजदू रहें।
यह फ्लैग मार्च त्यौंहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निकाला गया। इस दौरान कई थानों के थानाधिकारी,पुलिस जवान और आएएसी के जवान भी शामिल रहें। इस दौरान पुलिस ने आमजन से शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्यौंहान मनाने का आग्रह किया।