राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।
बाइक को आग लगाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के पावली रोड़ की है। जहां पर बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ ही मिनटों में बाइक धुं-धुं कर जल गयी। जानकारी के अनुसार नशे में धुत व्यक्ति ने बाइक को आग लगा दी। बाइक को आग लगाने के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जब तक बुझाने का प्रयास किया गया बाइक जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!