Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर की छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 7 अगस्त का है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर सो रही थी। उसकी मां और भाई घर की बाखल में सो गए थे और पिता घर से बाहर गए हुए थे।
रात में धर्माराम छत की दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीडि़ता के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर उसे बोलने नहीं दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध के बाद धर्माराम ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी छत की दीवार फांदकर वहां से भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।