राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नगर निगम द्वारा वार्डो में निर्माण कार्यो को लेकर पक्षपात करने के आरोप लगाए है। इस सम्बंध में कांग्रेसी पार्षदों के दल ने निगम आयुक्त मंयक मनीष से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि हमारे कार्यकाल के अब कुछ ही समय बाकी है लेकिन फिर भी निगम द्वारा कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव और पक्षपात किया जा रहा है। इस सम्बंध में कांग्रेस नेता और पार्षद आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो में कामों में पक्षपात किया जा रहा है जो कि जनता के साथ दुव्र्यवहार है। ऐसे में निगम अधिकारियों को चेतावनी दी गयी है कि दीपावली से पहले निविदाएं लगाई जावे अन्यथा 5 नवम्बर को कांग्रेसी पार्षद आमजनता के साथ निगम में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी,प्रफुल्ल हटीला,महेन्द्र ङ्क्षसह बडग़ुजर,खुशबु पंवार,वसीम फिरोज,सुनील गेधर,नूसरत आरा,शांतिलाल मोदी,रमजाल कच्छावा,जुलेखा बानो,पारस मारू,शहजाद सहित अनेक पार्षद मौजूद रहें।
