दिन में हुई झमाझम के बाद फिर से जारी किया अलर्ट,भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना-Weather Update

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज दोपहर को बीकानेर में हुई झमाझम बारिश के बाद शाम होते-होते मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आज दोपहर में हुई झमाझम के बाद शहर के हाल बेहाल से दिखे। घंटो तक सड़कों पर पानी रहा।जिसके चलते राहगीर लगातार परेशान होते रहें।

 

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए नागौर,बीकानेर,जैसलमेर,जोधपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली की भी संभावना जताते हुए ऑरेेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं धौलपुर,चुरू,झालावाड़, चितौडग़ढ़,पाली, अजमेर, टोंक, बाड़मेर,झालावाड़,सीकर,जयपुर,राजसमंद,उदयपुर,श्रीगंगानगर,भीलवाड़ा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!