Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा इस समय बॉर्डर क्षेत्र में है। जहां पर वो जवानों के साथ संवाद कर रहे है। जिसके बाद नाल एयरपोर्ट से बीकानेर एमजीएसयू तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जिसके बाद यहां पर कार्यक्रम में उनका उद्बोधन होना है लेकिन इससे पहले ही बीकानेर शहर में हंगामा हो गया।
खेजड़ी कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांगे्रस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। जिसके बाद करीब एक दर्जन यूथ कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों को बीछवाल पुलिस थाने ले जाया गया। जहां पर यूथ कांग्रेस के नेताओं को बिठाकर रखा गया है। जिसमें देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद है।
दूसरी ओर शहर में हुए हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सीएम भजनलाल के आने से वैसे तो प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है ही लेकिन लाठीचार्ज के बाद प्रशासन और ज्यादा अलर्ट मोड़ पर है। एतिहात के तौर पर बीछवाल थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिठा रखा है। वहीं नाल से एमजीएसयू पर पैनी नजर से प्रशासन सर्तकता बरत रहा है। प्रशासन को अंदेशा है कि लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सीएम का विरोध कर सकते हैं।