Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता की हत्या कर शव दफनाने और साक्ष्य मिटाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मृतका के भाई लालाराम ने मृतका के पति जगमालराम,जेठ देवीालाल,देवर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि उसकी बहन गीता की शादी के बाद से पति जगमाल राम बीकानेर में एक प्लॉट व दो लाख रुपए नकद की मांग को लेकर तंग-परेशान कर रहे थे। इसे लेकर कई बार मारपीट की गई। गत पांच सितंबर को भामटसर निवासी परिचित का फोन आया कि गीता पानी की डिग्गी में गिर गई है। वह परिवार के कुछ लोगों के साथ गीता के ससुराल पहुंचा। उस समय गीता के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी।
परिवादी ने बताया कि गीता के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। उसके विरोध करने के बावजूद शव को दफना दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।