विवाहिता को उठा ले जाने और दूसरी जगह शादी करवाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को उठा ले जाने और दूसरी जगह शादी करवा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में व्यक्ति ने धापूदेवी,नोरतराम,पूर्णाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 फरवरी 2025 को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की हे।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी के कागजात पर साईन करवाकर दूसरी जगह पर शादी करवा दी। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी घर से गहने,जेवरात चोरी कर ले गयी और घर बसाने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!