घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और फायङ्क्षरग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में खारिया मल्लिनाथ देवीलाल विश्नोई ने रामदयाल,राजाराम,पंकज,नरेन्द्र,राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खारिया मल्लिनाथ में 16 अप्रैल की दोपहर की बतायी गयी है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और फायरिंग करके डराया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!