Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भरोसे पर दिए लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में पवनपुरी निवासी संदीप मोदी ने साले की होली क्षेत्र में रहने वाले मेघराज बोहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 20 नवम्बर 2022 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि मेघराज के साथ उसकी जान पहचान है।
जिसके चलते मेघराज की जरूरत के समय उसने 5 लाख रूपए उसे उधार दिए। कई बार तकादा करने के बाद भी मेघराज ने कहा कि अभी मेरी स्थिति ठीक नहंी है। में दे दूंगा। प्रार्थी ने बताया कि वह उस पर भरोसा करता रहा लेकिन आज तक आरोपी ने उसे पैसे नहीं दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।