पत्थर से मारपीट कर गालियां देने का आरोप,गाड़ी को कर दिया गायब

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मारपीट,चोरी और धोखाधड़ी के मामले सामने आए है।
लूणकरणसर- काम करवाने के बाद पैसे देने से मना कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने में वार्ड नम्बर 23 के रहने वाले देवेन्द्र कुमार ने ऋषिकेश,लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 8 सितम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उससे काम करवा लिया और पैसे मांगने पर आनाकानी करने लगा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।
जसरासर-जाति सूचक गालियां देने और पत्थर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में बेरासर निवासी जेठाराम ने मोहनराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3 अक्टूबर की शाम को कुंआ पानी की टंकी के पास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी औश्र पत्थर से मारपीट की। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतरगढ़- इकरारनामे पर बेची गयी गाड़ी की किश्त नहीं भरने और गाड़ी को खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में वार्ड नम्बर 4 के रहने वाले सुमेर सिंह ने रोहित वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अप्रेल 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उससे इकरारनामे पर गाड़ी ली। जिसकी ना तो किश्ते भरा रहा है और ना ही गाड़ी दे रहा है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसकी गाड़ी को खुर्द बुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!