शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट के आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में जालूजी खेड़ी निवासी घनश्याम ने पीयूष,लालचंद,मोनू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना जालूजी खेड़ी बंगलानगर में 17 जून की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!