Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मेगा हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रतनगढ़ से जुड़ी है। जहां पर मेगा हाईवे पर रिको तिराहे पर
एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद डंपर ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर रतनगढ़ पुलिस थाना ले आई।


जानकारी के अनुसार, पडि़हारा निवासी बनवारी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई सूरजाराम और उनके दोस्त खिराज शनिवार देर रात अपनी बाइक पर मेगा हाईवे से संगम चौराहा की ओर जा रहे थे। रिको तिराहे के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से गवर्नमेंट जालान अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।
चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सूरजाराम और खिराज को मृत घोषित कर दिया।


