Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को बीकानेर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो की मौत हो गयी। वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना फलोदी की है। जहां पर बीकानेर हाईवे पर भूरा बाबा मंदिर के पास मोड़ के पास हुए भयावह हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून और बिखरे सामान देखकर लोगों में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब कुछ यात्री वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी फलोदी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे यात्रियों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन बच्चे, छह महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।






