नामकरण समारोह में बीकानेर से गई बस पलटी, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक चोटिल-Accident News 

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा जा रहे बस के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना पीलीबंगा के नजदीक अमरपुरा फाटक पर बने ओवरब्रिज की है। जहां पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के थे और नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा आ रहे थे।

 

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे बीकानेर से पीलीबंगा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!