भारतमाला पर तेज रफ्तार वाहन ने ऊंटों के काफिले को रौंदा,9 की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतमाला पर तेज रफ्तार वाहन द्वारा ऊंटों के काफिले को रौंदने की खबर की खबर सामने आयी है। घटना फलोदी में भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर गुरुवार देर रात की है। जहां पर तेज रफ्तार वाहन ऊंटों को काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई। 2 ऊंट तड़प रहे थे। घटना भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार देर रात ऊंट भारतमाला हाईवे पर आ गए थे। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया- ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। उन्होंने कहा- भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!