राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश से बड़ी खबर सामने आयी है। घटना करौली के मांची गांव से जुड़ी है। जहां पर एक ही परिवार पांच लोगों सहित छ लोगों को तीन ने डस लिया। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घायलों में तीन एक ही परिवार के हैं, जबकि महिला पड़ोस में रहती है। चारों का इलाज करौली जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी परिवार के पिता-पुत्र की सांप के डसने से मौत हो गई थी। एक परिवार में लगातार सर्प के डसने की घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बाबू सिंह,उसका बेटा दीपेंद्र और भतीजा नागेंद्र मंगलवार रात को एक ही कमरे में सो रहे थे। बुधवार अलसुबह करीब पौने चार बजे सोते समय शरीर पर कुछ रेंगता हुआ महसूस हुआ। जिस पर जाग गया। उठकर देखा तो एक सांप मेरी शर्ट में घुसा हुआ था। बाबू सिंह ने शोर मचाते हुए सांप को बाहर निकाल कर फेंका, जिससे सांप भतीजे नगेंद्र की ओर चला गया। बेटे दीपेंद्र की देखा तो पता चला उसके पैर पर सांप के डसने का निशान था। सांप ने उसे जगने से पहले ही काट लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने हमें अस्पताल पहुंचाया।
सर्पदंश का शिकार हुए दीपेंद्र ने बताया कि मुझे नहीं मालूम सांप ने कब काटा। पापा की शर्ट में सांप घुसने पर पापा के सांप-सांप चिल्लाने पर मैं जागा।