Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के जांगलू में 10 जुलाई की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 31 वर्षीय बजरंगलाल विश्रोई ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार रामगोपाल खेत में कृषि का कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।