खाटूश्याम जी दर्शन कर लौट रही पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर,11 लोगों की मौत 

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। खाटूश्याम जी दर्शन कर लौट रहे पिकअप सवार को कंटेनर द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी। घटना दौसा जिले की है। जहां पर बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पिकअप को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं।

 

सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा के असरौली  गांव के रहने वाले थे। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!