गाड़ी मेें रखी नकदी और सामान लेकर पार हुआ चालक,तीन बैग में थे रूपए

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी में एतिहात के तौर पर रखे गए बैग और सामान लेकर पार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में श्रीगंगानगर निवासी सीमा देवी पत्नी रणजीत ने गाड़ी चालक दुल्लापुर केरी निवासी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 सितम्बर को कोलायत की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित की गाड़ी में हमारा कुछ सामान ध्यान रखने के लिए छोड़कर गए थे। जिसमें डीजे सिस्टम,दो स्पीकर,ट्रेक्टर की बेट्री,तीन अलग-अलग बैग में करीब 32 हजार रूपए थे। जो कि आरोपित लेकर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!