रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रेन के आगे आकर व्यक्ति ने किया सुसाइड

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन से कटकर व्यक्ति द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है।जहां पर रेलवे स्टेशन से नागौर की तरफ जोरावरपुरा निवासी हरिकिशन चांडक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार हरिकिशन चांडक कार लेकर आया और कार में ही मोबाइल छोड़कर चला गया और सुसाइड कर लिया। घटना की सूचा मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौक पर पहुंची। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!