रावण दहन देखने गई महिला के गले से सोने की चैन पार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दशहरे में रावण दहन देखने गई महिला के गले से सोने की चैन तोड़ ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी स्टेडियम में 12 अक्टूबर की शाम की है। इस सम्बंध में मनोज पुत्र हनुमान प्रसाद सेवग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी दशहरे का कार्यक्रम देखने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी के गले से 15 ग्राम सोने की चैन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!