राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बदलते मौसम के कारण डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू पीडि़त लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके भी डेंगु को दूर रख सकते हैं। अगर आप डेंगू पीडि़त हैं तो आप सबसे पहले पपीते व गिलोय का सेवन कर सकते हैं।
डेंगू से बचाव के उपाय
डेंगू से पीडि़त लोगों में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिससे जान को खतरा हो सकता है। पपीते के पत्तों का सेवन करने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और रिकवरी जल्दी होती है। पपीते के पत्तों के जूस को बनाने के लिए, पत्तों के अर्क या पानी में थोड़ा पानी मिलाकर, उसमें दो बूंद नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर पिया जा सकता है। पपीते के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। रोज़ाना एक चम्मच पेस्ट खाने से प्लेटलेट्स में सुधार हो सकता है। पपीते के पत्तों का रस या काढ़ा हमेशा ताज़ा बनाकर ही पीना चाहिए। अगर प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है, तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
डेंगू का खतरा
कहने को तो डेंगू सिर्फ एक बुखार है, लेकिन यह बुखार जानलेवा भी साबित हो सकता है क्योंकि इस बुखार में पेशंट की प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगती हैं। इससे मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता और ब्लड को बहने से रोकने की क्षमता कम होने लगती है।