विमान का हाइडोलिक सिस्टम हो गया फैल लेकिन पायलट की सुझबुझ ने बचा दी कई जिंदगियां

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फैल हो जाने के बाद पायलट की सुझबुझ ने आज 141 पैसेजर की जान बचा दी। मामला एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट का है। जिसकी अब से कुछ देर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 141 पैसेंजर और कू्र मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गई है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य तरीके से लैंड कर चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!