जनता क्लिनिक की सुविधाओं में हो रहा विस्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आमजन और भामाशाह के सहयोग से लगातार जनता क्लिनिक में सुधार हो रहा है। सुजानदेसर स्थित जनता क्लिनिक में आज स्वर्गीय कैलाश कुमार गहलोत की स्मृति में उनके पिता सेवाराम गहलोत व परिजनों ने आमजन को चिकित्सा सेवा में सुविधाओं के लिए सामान भेंट किया। जनता क्लिनिक में हॉस्पीटल बैड,मैटर्स,स्टेंड,बैड साईड करटेन स्टैंड,करटेन ग्रीन,हॉस्पीटल बैटशीट,पिलो,कवर,डिजीटल थर्मामीटर,बीपी इन्सटमेंट डिजीटल,ब्लड़ शुगर ग्लुकोमीटर आदि भेंट किए। इस दौरान संपत लाल गहलोत, प्रहलाद गहलोत, नंद लाल, बेडराज, यशु, प्रेम कुमार, राधा किशन,गौरीशंकर आशाराम आदि मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!