दो भाईयों ने व्यापारी के साथ की लाखों की धोखाधड़ी,डिजीटल अरेस्ट करने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यवसायी द्वारा अपने सीए के खिलाफ धोखाधड़ी करने अरौर डिजीटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल थाने में स्टेट वॉलन मिल के आनंद प्रकाश प्रजापत ने अपने दो सीए नवनी कुमार चांडक,प्रवीण कुमार चांड़क के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी फर्मो में दो भाई सीए है। परिवादी ने बताया कि आरोपित उसे ब्लेकमेल,धोखाधड़ी और डिजीटल अरेस्ट करने का काम किया।। परिवादी ने बताया कि आरोपित उसकी फर्मो से जुड़ा सारा काम देखते है। जिसके चलते सभी जानकारियां उनके पास है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसे सेल टेक्स डिपार्टमेंट में फैसला करवाने के नाम पर दो ब्लेक चेक ले लिए,स्टांप ले लिए।

 

जिसके बाद आरोपित ने ना तो फैसला करवाया और ना ही कागजात वापस दिए। परिवादी ने बताया कि कई मर्तबा उसने इस बारे में जानकारी ली तो आरोपित टाम मटोल करते रहें। जिसेक बाद आरेापित ने कहा कि हमे परेशान मत करों वरना अच्छा नहंी होगा। परिवादी ने बताया कि आरोपित से उसने कई बार कहा तो आरोपित ने उसे कहा कि ज्यादा परेशान मत करो वरना पुरे विभाग को तुम्हारे पीछे लगा दूंग। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे डिजीटल अरेस्ट कर लिया। परिवादी ने आरोप लगाया कि दोनो भाईयों ने उसके साथ 10 लाख 93 हजार की धोखाधड़ी की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!