हरियाणा नतीजों पर हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला,कहा-अति उत्साह और घमंड ले डूबा,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपनी बेबाकी के लिए देशभर में अपनी अनूठी छाप छोडऩे वाले नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की हरियाणा चुनावी नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। बेनीवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। बेनीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कि है। बेनीवाल ने लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के दावेदारों और एक परिवार विशेष के अति उत्साह व घंमड के चलते कांग्रेस सरकार में आने से वंचित हो गयी। बेनीवाल ने लिखा कि जब लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन एक होकर चुनाव लड़ा तो एनडीए हांफाते हुए जैसे तैसे सरकार बना पाया लेकिन हरियाणा विधानसभा में गठबंधन के दलों के साथ कांग्रेस ने रूचि नहीं दिखाई। जिसका ये परिणाम सामने आया है। बेनीवाल ने आगे लिखा कि कांग्रेस द्वारा एक राय और एक साथ होकर चुनाव नहीं लडऩे के कारण हरियाणा के किसानों,दलितों,युवाओं केा निराशा हाथ लगी है। ऐसे में पार्टी के आलाकमान को अब गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!