जनादेश पर भाजपाई गदगद,भाजपा कार्यालय में जलेबी रही चर्चा का विषय

 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में हरियाणा में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने पर जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर फटाके चलाकर खुशियां मनाई। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार विश्वास जताया है। जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिला है। पिछले दो तीन दिन से एग्जिट पोल अलग की जनादेश दिखा रहा था लेकिन हरियाणा की जनता ने अपना जनादेश बता दिया। हरियाणा की जनता ने राष्ट्रवाद के लिए, हिंदुस्तान के लिए, विकसित भारत के लिए भाजपा को चुना है। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा भाजपा के प्रति अटूट विश्वास हरियाणा की जनता ने दिखाया है। इससे सिद्ध होता है कि मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उस पर जनता ने मुहर लगा दी है और हरियाणा सरकार के कार्य पर भी मुहर लगायी है। पहली बार हरियाणा की जनता ने किसी पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है। इसके लिए हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है।

 

मिठाई के तौर मंगवाई गई जलेबी भी खासी चर्चा में रही। हर कोई जलेबी देखते ही मुस्कुरा रहा था और बड़े चाव के साथ खाई और खिलाई जा रही थी। बता दे कि हरियाणा चुनावेां में भी जलेबी ने खुब सुर्खियांं बंटोरी थी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्मपालाल गेदर, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर,सांगीलाल गहलोत, अनिल हर्ष, राहुल पारीक,जगदीश सोलंकी, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, कुणाल कोचर, जतिन सहल,महावीर चारण, भूपेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, पूनम चांद विश्नोई, कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, मुकेश ओझा, पवन भाटी, दुर्गाशंकर व्यास, इंद्र कुमार ओझा, नंदू गहलोत, राजाराम सीगड़, चतर सिंह, राम कुमार व्यास, वेद व्यास, विक्रम राजपुरोहित, विमल पारीक, अरुण सोलंकी, अशोक मीणा, दीपक यादव, अरुण सोलंकी, निशांत गौड़ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!