खुले पड़े गेट दे रहे हैं चोरों को न्यौता,पीबीएम में सेंधमारी का प्रयास

पत्रकार की सुझबुझ से टला हादसा
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आए दिन विवादों और अव्यवस्था से जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में अव्यवस्था का आलम ऐसा है कि कोई भी किसी को रोकने और टोकने तक वाला नहीं है। जगह-जगह पर गेट टूटे पड़े है और अव्यवस्थाएं खुलेआम चोरों का वारदात का न्यौता दे रही है।

ऐसी ही वारदात सोमवार को पत्रकार की सुझबुझ से टल गयी। इस सम्बंध में स्वंतत्र पत्रकार और फोटोग्राफर दिनेशी जोशी ने बताया कि वह पीबीएम के मर्दाना विभाग में गया हुआ था। जहां पर पुराने प्लास्टर रूम जो हाल में कबाड़ से भरा हुआ है। उस रूम में दो लड़कों को जाते देखा तो जोशी ने तुरंत सुरक्षा गार्ड को बुलाया। जब गार्ड ने रूम में जाकर आवाज लगाई तो एक लड़का बाहर आया। पुछताछ की तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसको लेकर तुरंत गार्ड रूम में फोन करके 5 सुरक्षा गार्ड को बुलाया। जब रूम के अंदर गए तो दोनो युवक दीवार फांद कर बायोकेमेस्ट्री रूम में से भाग गए। जानकारी के अनुसार युवकों द्वारा एक स्टेबलजर एक ब्लड जांच की मशीन ओर पंखे की ताडिय़ा ठेले में भरी हुई थी । सभी समान सुरक्षा गार्ड रूम में जमा करवा दिया। बता दे कि पीबीएम में ये लापरवाही और अव्यवस्था की खबर नई नहीं है लगातार ऐसी खबरें सामने आती रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!