नहर में डुबाकर पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों योजनाबद्ध तरीके से कार सहित पत्नी को डूबा देने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। परिवादी ने बताया था कि आरोपित ने उसकी बेटी रेणु को योजनाबद्ध तरीके से नहर में कार के साथ डुबाकर मार दिया है। जिस पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए आज आरोपित पति 660 आरड़ी निवासी अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पीसी रिमांड पर भेज गया है। बता दे कि नहर में कार डूबा देने के मामले में आरोपित ने पहले कुछ और कहानी बताई थी लेकिन कहानी निकली कुछ और ही थी। पुलिस आरोपित से पुछताछ में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!