You are currently viewing त्यौहारों से पहले ही गैस सिलेंडर महंगा,इतने रूपए महंगा हुआ सिलेंडर

त्यौहारों से पहले ही गैस सिलेंडर महंगा,इतने रूपए महंगा हुआ सिलेंडर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अक्टूबर का महीना त्यौहारों से भरा है। ऐसे में महीने के पहले ही दिन से मंहगाई की मार पडऩे जा रही है। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गयी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं पर भार पडना तय है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 48.50 रूपए की वृद्धि की गयी है। आज सुबह से नई दरें लागू हो गयी है। अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1767 रूपए के करीब हो गयी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले सितंबर और अगस्त में भी गैस के रेट बढ़ाए गए थे। सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की मामूली बढ़त की गई थी।